businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अलीबाबा आसियान में निवेश बढ़ाएगी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 alibaba will increase investment in asean 83337नाननिंग। अलीबाबा के संस्थापक और अध्यक्ष जैक मा ने रविवार को कहा कि उनकी कंपनी अलीबाबा आसियान में निवेश और विकास का विस्तार करेगी।

चीन के शहर नाननिंग में रविवार से बुधवार तक चलने वाले 13वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में ई-कॉमर्स के दिग्गज व्यवसायी मा ने कहा कि वह स्थानीय स्तर के छोटे और मध्यम उद्यमों और युवा लोगों के विकास में भागीदारी करेंगे।

उन्होंने हालांकि किसी विशेष योजना का खुलासा नहीं किया।

मा के अनुसार, चीन-आसियान व्यापार का विस्तार हुआ है। यह 25 साल पहले दोनों पक्षों द्वारा स्थापित होने के बाद से 58 गुना बढ़ा है। इसने बड़े व्यापारिक अवसर पैदा हुए हैं और सामाजिक विकास हुआ है।(आईएएनएस/सिन्हुआ)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0