businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयरटेल ने प्रीपेड इंटरनेट दरों में कटौती की

Source : business.khaskhabar.com | July 17, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 airtel slices pre paid internet rates 58380नई दिल्ली। देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट दरों में कटौती करते हुए 67 फीसदी अतिरिक्त डाटा का लाभ देने की घोषणा की है। नई दरों के अनुसार, 655 रूपये के मासिक पैक के अंतर्गत 5 जीबी 3जी/4जी डाटा मिलेगा, जबकि पहले इस पैक में 3 जीबी डाटा ही मिलता था।

वहीं 455 रूपये के मासिक पैक के अंतर्गत कंपनी 2 जीबी की जगह अब 3 जीबी 3जी/4जी डाटा प्रदान करेगी। 25 रूपये के 2जी पैक में 45 फीसदी अतिरिक्त डाटा प्रदान करते हुए 100 एमबी से बढ़ाकर 145 एमबी कर दिया गया है। 2 रूपये प्रतिदिन के 2जी पैक में अतिरिक्त डाटा प्रदान करते हुए इसे 30 एमबी से बढाकर 48 एमबी कर दिया गया है।

कंपनी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, मासिक 3जी/4जी पैक में अतिरिक्त डाटा का लाभ देने से मौजूदा ग्राहकों में डाटा की खपत बढेगी। वहीं सैचेट पैकों पर दी गई छूट पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों को प्रोत्साहित करेगी। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0