businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चिदंबरम के पत्र का जवाब देगा स्विट्जरलैंड

Source : business.khaskhabar.com | Mar 28, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Will soon respond to the letter: Swiss govtनई दिल्ली। स्विट्जरलैंड ने कहा है कि वह जल्दी ही वित्त मंत्री पी चिदंबरम के उस पत्र का जवाब देगा जिसमें भारतीयों द्वारा स्विस बैंक में रखे गए कथित बेहिसाब काले धन के बारे में सूचना नहीं देने को लेकर चिंता जताई गई है।

 स्विट्जरलैंड सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमें भारत के वित्त मंत्री से पत्र मिला है। उन्हें जल्दी ही इसका उत्तर मिलेगा।" उसने इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया। चिदंबरम ने 13 मार्च को स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्री इवलिन विडमर श्लुंफ को पत्र लिखकर भारतीय नागरिकों द्वारा वहां के बैंक में रखे गए कथित काले धन के बारे में सूचना नहीं देने को लेकर चिंता जताई है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0