businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कामत ने आईसीआईसीआई बैंक छो़डा

Source : business.khaskhabar.com | July 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Kamath, ICICI Bank droppedनई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक के नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन केवी कामत ने अपना पद छो़ड दिया है। वह जल्द ही ब्रिक्स के नवीन विकास बैंक (एनडीबी) के प्रमुख का पद ग्रहण करने वाले हैं। आईसीआईसीआई ने गुरूवार को इस बात की पुष्टि की। बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कहा, ""30 जून की कार्यावधि समाप्त होने के बाद से केवी कामत अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं।""

बैंक ने एमके शर्मा को तीन साल की अवधि के लिए गैर कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति एक जुलाई से प्रभावी हो गई है। कामत ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स गुट द्वारा स्थापित एनडीबी के प्रथम अध्यक्ष होंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0