businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

किंगफिशर से फेडरल बैंक ने वसूले 10 करोड रूपए

Source : business.khaskhabar.com | Mar 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Federal Bank recovers Rs 10 crore dues from Kingfisher Airlinesनई दिल्ली। किंगफिशर एयरलाइंस को ऋण देने वाले बैंकों के कंसोर्टियम के सदस्य फेडरल बैंक ने अभी तक 10 करोड रूपए की वसूली की है और बैंक बाकी रकम वसूलने के प्रयास में लगा है।

 फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक श्याम श्रीनिवासन ने बताया, "अभी तक हम किंगफिशर एयरलाइंस से 10 करोड रूपए वसूल चुके हैं। हमने कंपनी को 85 करोड रूपए दे रखा है।"

उन्होंने कहा कि बैंक को कंसोर्टियम की वसूली प्रक्रिया से और धन वापस मिलने की उम्मीद है। एसबीआई के अगुवाई वाले 17 बैंकों के कंसोर्टियम का संकटग्रस्त विमानन कंपनी पर करीब 7,000 करोड रूपए बकाया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0