मुंबई बनेगा नया ग्लोबल एंटरटेनमेंट हब, प्राइम फोकस और महाराष्ट्र सरकार का 3000 करोड़ का निवेश
प्राइम फोकस ग्रुप के संस्थापक नमित मल्होत्रा ने इस विजन को भारतीय फिल्म उद्योग की 100 से अधिक वर्षों की विरासत को सम्मान देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य DNEG की रचनात्मकता, ब्रह्मा की AI तकनीक और प्राइम फोकस स्टूडियोज की वित्तीय और उत्पादन क्षमताओं को मिलाकर दुनिया का सबसे उन्नत कंटेंट क्रिएशन सेंटर बनाना है।
कान फिल्म फेस्टिवल में LOreal Paris के 28 साल, आलिया भट्ट का डेब्यू, ऐश्वर्या राय बच्चन संग बढ़ाएंगी शोभा
L’Oréal Paris इंडिया के जनरल मैनेजर डैरियो ज़िज़ी ने इस अवसर की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि कान फिल्म फेस्टिवल कहानी कहने, रचनात्मकता और सांस्कृतिक संवाद का एक शक्तिशाली मंच रहा है, जो L’Oréal Paris के मूल्यों के साथ गहराई से जुड़ा है। उन्होंने आलिया भट्ट का वैश्विक मंच पर स्वागत करते हुए गर्व व्यक्त किया और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दो दशकों के जुड़ाव को सराहा। रणनीतिक साझेदारी के तहत, L’Oréal Paris ने इस वर्ष भारत में अपने "ब्यूटी पार्टनर" के रूप में भारतीय सौंदर्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नायका के साथ सहयोग किया है।
दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत: नीता अंबानी
नीता अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 में बोल रही थीं। “टेकिंग इंडियन कल्चर टू द वर्ल्ड” विषय पर बोलते हुए नीता अंबानी ने उन भारतीयों की याद दिलाई जो अपनी जड़ों को बिना भूले विश्व मंचों पर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। संगीत में अनुष्का शंकर और ऋषभ शर्मा, व्यंजनों में विकास खन्ना और सिनेमा में प्रियंका चोपड़ा जैसे युवा दुनिया भर में भारतीयता का संदेश फैला रहे हैं।
विजिंजम : भारत का नया समुद्री व्यापार केंद्र, लॉजिस्टिक्स लागत में भारी गिरावट की संभावना
विजिंजम पोर्ट का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक लाभ इसकी अवस्थिति है। यह अंतरराष्ट्रीय ईस्ट-वेस्ट शिपिंग रूट से महज 10 नॉटिकल मील की दूरी पर स्थित है, जो इसे कोलंबो, सिंगापुर और दुबई जैसे मौजूदा ट्रांसशिपमेंट हब के एक प्रभावी और प्रतिस्पर्धी विकल्प के रूप में स्थापित करता है। अब तक, भारतीय निर्यातकों और आयातकों को अपने कंटेनरों को लोड और अनलोड करने के लिए इन विदेशी हब पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों में वृद्धि होती थी।
क्लब महिंद्रा ने आंध्र प्रदेश, अबू धाबी और वियतनाम में बनाए नए हॉलिडे डेस्टिनेशन
महिंद्रा हॉलीडेज़ एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज भट ने इस विस्तार पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि डिंडी में नया रिसॉर्ट आंध्र प्रदेश में उनके प्रवेश का प्रतीक है और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि वियतनाम और अबू धाबी में नई साझेदारियां उनके वैश्विक विस्तार को गति देंगी और वित्त वर्ष 30 तक कमरों की क्षमता को दोगुना करने के उनके रणनीतिक लक्ष्य के अनुरूप हैं।
अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 25 में किया शानदार प्रदर्शन, बिजली उत्पादन क्षमता 102 बीयू यूनिट्स रही
अदाणी पावर ने बुधवार को नतीजों का ऐलान किया। वित्त वर्ष 25 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है और इसने 13,926 करोड़ रुपए का कंटिन्यूइंग प्रॉफिट बिफोर टैक्स (पीबीटी) दर्ज किया है, जो कि वित्त वर्ष 24 में 11,470 करोड़ रुपए था। इसमें सालाना आधार पर 21.4 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है।