ब्रिजस्टोन इंडिया ईवी-रेडी टायरों के साथ बाजार विस्तार की तैयारी में
मोइत्रा ने कहा कि ट्यूरांज़ा 6i एक ईवी-रेडी टायर है और कंपनी इस साल के अंत तक अपने ईवी टायर पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। उन्होंने बताया कि ईवी वाहन पारंपरिक वाहनों से भारी होते हैं, जिसके कारण ईवी टायरों में अधिक टॉर्क सहने की क्षमता, कम शोर और कम रोलिंग प्रतिरोध की आवश्यकता होती है। 1996 में स्थापित ब्रिजस्टोन इंडिया की इंदौर और पुणे में दो उत्पादन इकाइयां हैं, जिनकी कुल दैनिक उत्पादन क्षमता 30,000 टायर है।
पीएलआई ऑटो स्कीम में कंपनियों ने 25,219 करोड़ रुपये के निवेश का किया वादा, पैदा होंगी 38,186 नौकरियां
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बढ़ाई एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की कीमतें, एक अप्रैल से होंगी लागू
देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को
अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहनों की पूरी रेंज की कीमतें 3 प्रतिशत तक
बढ़ाने का ऐलान किया।
होली के बाद मार्च माह में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त!
यहां होली के बाद मार्च 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त दिए जा रहे हैं, जिस व्यक्ति के लिए वाहन खरीदना है, उसके लिए शुभ मुहूर्त के दिन का नक्षत्र देख लें कि वह उसके लिए ठीक है या नहीं, साथ ही, यह भी जान लें कि चौथा, आठवां, बारहवां चंद्रमा नहीं हो, इस संबंध में स्थानीय ज्योतिषी और धर्मगुरु का मार्गदर्शन उपयोगी रहेगा।
वित्त वर्ष 2027 में भारत में इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री में 15 प्रतिशत की होगी वृद्धि : रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ई-बस निर्माण की काफी क्षमता है, जिसके तहत पांच कंपनियों की ई-बस बाजार हिस्सेदारी 85 प्रतिशत से अधिक है, जिनकी कुल ई-बस निर्माण क्षमता प्रति वर्ष 40,500 है। इसके अलावा, हाल के दिनों में कई स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (एसटीयू) द्वारा आयोजित नीलामी के कारण उनके पास काफी बड़ा बकाया ऑर्डर बुक है।
प्योर परफेक्ट 10 रेफरल प्रोग्राम से ग्राहकों को मिलेगा ₹40,000 तक का कैशबैक
प्योर ईवी के सह-संस्थापक और सीईओ रोहित वडेरा का कहना है, "हम चाहते हैं कि हमारा हर ग्राहक प्योर ईवी परिवार का हिस्सा बने और दूसरों को भी इस हरित क्रांति में शामिल करे। यह प्रोग्राम न केवल हमारे ग्राहकों को रिवॉर्ड देता है बल्कि पूरे भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की गति भी तेज़ करता है।"
राजस्थान में पहुँच बढ़ाते हुए भरतपुर में प्योर ईवी का नया शोरूम लॉन्च
शोरूम के लॉन्च पर प्योर ईवी के को-फाउंडर और सीईओ रोहित वडे़रा ने कहा, "बढ़ती जागरूकता और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट की माँग के चलते राजस्थान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य में अहम् भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हमें इस बदलाव का हिस्सा बनने की खुशी है। हमारा लक्ष्य ऐसे अत्याधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल टू-व्हीलर्स देना है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में नए मानक स्थापित करें।