भारत में 'एप्पल पे' की हुई एंट्री, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प
टेक कंपनी एप्पल ने बुधवार को भारत में 'एप्पल पे' लॉन्च कर दिया है। अब भारत के यूजर्स आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच पर 'एप्पल पे' का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि जल्द ही मैक पर भी इसका सपोर्ट आएगा।
तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का यूपीआई, नए शुल्क से निवेश को मिलेगा प्रोत्साहन
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा संचालित यूपीआई भुगतान प्रणाली लेनदेन की मात्रा के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल फास्ट-पेमेंट सिस्टम है...
स्क्रीन प्रोटेक्टर पर गुणवत्ता मानक से घरेलू उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, सृजित होंगे करीब 60,000 रोजगार: उद्योग संगठन
केंद्र सरकार द्वारा स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर को अनिवार्य पंजीकरण आदेश (सीआरओ) के दायरे में लाने के फैसले का उद्योग संगठन इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने स्वागत किया है। संगठन ने मंगलवार को कहा कि यह कदम घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार सृजन और गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका निभाएगा।
मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री से की यूपीआई पेमेंट शुल्क से पूरी तरह छूट की मांग
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एआईएमआरए) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से छोटे और मध्यम मोबाइल फोन विक्रेताओं को प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) या यूपीआई ट्रांजैक्शन शुल्क से पूरी तरह छूट देने की मांग की है।
भारत वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स चैंपियन बनने की राह पर है: नथिंग सीईओ
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई ने सोमवार को कहा कि भारत अपने वैश्विक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स चैंपियन तैयार करने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लॉन्च किया अपना चौथा क्लाउड रीजन, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को मिलेगा बढ़ावा
माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में अपना चौथा क्लाउड रीजन लॉन्च किया है, जिससे भारत में कंपनी की क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) क्षमता का और विस्तार हुआ है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देश में डेटा सेंटर क्षमता और एंटरप्राइज स्तर पर एआई के उपयोग में तेज वृद्धि की उम्मीद की जा रही है।
ग्लोबल चिप मार्केट 2026 में 1.6 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने का अनुमान
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश के कारण 2026 में वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार के 1.6 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने का अनुमान है। यह इस साल की शुरुआत में लगाए गए अनुमान से 1.5 गुना से भी अधिक है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
‘उम्मीद से बेहतर’ यूपीआई एमडीआर के बाद बर्नस्टीन ने पेटीएम के आय के अनुमान को बढ़ाया
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने यूपीआई के अंतिम मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) ढांचे के उम्मीद से बेहतर रहने के बाद पीटीएम के लिए अपनी आय के अनुमान बढ़ा दिए हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि इससे कंपनी के पेमेंट्स कारोबार में उपभोक्ता और मर्चेंट, दोनों स्तरों पर कमाई बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।
भारत में एआई का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी: माइक्रोसॉफ्ट सीईओ
माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने तकनीकी क्षेत्र के लीडर्स से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का लाभ भारत के किसानों, कारोबारों और समुदायों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि एआई की क्षमता इस बात पर निर्भर करेगी कि कितने व्यापक स्तर पर लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके विकास में योगदान दे सकते हैं।