businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 283 अंकों की उछाल; निफ्टी 25,800 के पार

Source : business.khaskhabar.com | Feb 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock markets closed in the green with sensex jumping 283 points nifty crossing 25800 792990मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंकों यानी 0.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 83,734.25 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 93.95 (0.37 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ। 

घरेलू बाजार मामूली तेजी के साथ सपाट खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में नीचे गिर गया था, जिससे उसकी दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। हालांकि बाद में बाजार ने करवट लेते हुए तेजी दिखाई और दिन के कारोबार का अंत सकारात्मक किया। इस दौरान निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी50 के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए। 

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.33 प्रतिशत की तेजी आई, तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.21 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.54 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स पैक में, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एलएंडटी के शेयरों में 2.90 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। जबकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे। -आईएएनएस

[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]


[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]