जयपुर। एक्सपोर्ट खुलने के साथ ही गेहूं एवं उसके उत्पादों की कीमतों में तेजी आना प्रारंभ हो गया है। जयपुर मंडी में शुक्रवार को मिल डिलीवरी दड़ा गेहूं दो-तीन दिन के अंतराल में ही 25 रुपए उछलकर 2775 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा गेहूं और उसके उत्पादों आटा, मैदा, सूजी आदि को प्रतिबंधित श्रेणी से हटाकर मुक्त श्रेणी में डालने से घरेलू बाजार में गेहूं के भावों को सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। हालांकि गेहूं में तेजी इस बात पर ज्यादा निर्भर करेगी कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से इसकी कितनी डिमांड आती है। जानकारों का कहना है कि सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है। यद्दपि वर्तमान में घरेलू आपूर्ति की स्थिति आरामदायक है। ऐसे में सरकार की नजर घरेलू कीमतों को नियंत्रित रखने में अधिक रहेगी।[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]
[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]
[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]