businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन के 4जी सिम की बिक्री

Source : business.khaskhabar.com | Jan 21, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 vodafone starts sale of 4G sims in delhi NCRनई दिल्ली। भारत के दूसरे बडे टेलिकोम सर्विस प्रोवाइटर वोडाफोन इंडिया लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में अपने ग्राहकों को 4जी नेटवर्क की सिम की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी अब इस क्षेत्र में अपनी यह तीव्रतम मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू करने के करीब है। कंपनी यह सेवा 1800 मेगाहटर्ज बैंड स्पेक्ट्रम पर कर रही है जो इसने मार्च, 2015 में नीलामी में हासिल किया था।

कंपनी 4जी सर्विस केरल और कर्नाटक में पहले ही शुरू कर चुकी है। हाई स्पीड सर्विस जल्द ही मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू में भी इस साल के अंत तक शुरू होगी। दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन इंडिया के कारोबार प्रमुख अपूर्व मेहरोत्रा ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा, हम दिल्ली-एनसीआर में अपने एक करोड ग्राहकों की 4जी (चौथी पीढी की सेवा) की तरफ यात्रा सहज बनाना चाहते हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0