businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर हमलों पर बोले एसबीआई चेयरमैन, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आईबीए के साथ मिलकर काम कर रहा बैंक 

Source : business.khaskhabar.com | Nov 03, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sbi chairman addresses rising cyberattacks in the banking sector bank collaborating with the iba to ensure customer security 858444मुंबई। देश में बैंकिंग सेक्टर पर लगातार बढ़ते साइबर हमलों के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु (सीएस) सेट्टी ने मंगलवार को कहा कि बैंक के लिए साइबर सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए वह अन्य बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।  

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि साइबर सुरक्षा हमारे लिए हमेशा से अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। हम अपनी भूमिका को लेकर बहुत जागरूक हैं। हम न केवल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि एसबीआई के सिस्टम और ग्राहकों का डेटा सुरक्षित रहे, बल्कि हम आईबीए के माध्यम से अन्य संबंधित पक्षों के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य पूरे बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) क्षेत्र को एकजुट करके साइबर खतरों का बेहतर ढंग से सामना करना है।

एआई पर उन्होंने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने को लेकर काम कर रहे हैं और रास्ते तलाश रहे हैं कि कैसे एआई से जुड़े खतरों से निपटने के लिए एआई को अपनाया जा सकता है।

बीते महीने एसबीआई के 3,897 ग्राहकों की जानकारी डार्क वेब पर लीक हुई थी।

इसमें ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर, पता, ब्रांच, सीआईएफ आईडी, लीड आईडी और अन्य महत्वपूर्व डेटा शामिल थे।

हालांकि, बैंक ने इस दौरान बयान जारी कर कहा था कि इस साइबर हादसे में सभी ग्राहकों की जमा राशि को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इससे पहले एसबीआई ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए। इस दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.3 प्रतिशत बढ़कर 23,038 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इसमें सहयोगी कंपनी में हिस्सेदारी बिक्री से आई एकमुश्त आय भी शामिल है।

एसबीआई को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में अपनी सहयोगी कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड में 6.30 प्रतिशत की हिस्सेदारी बिक्री से 7,288 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।

इससे पहले वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 20,160 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 49,143 करोड़ रुपए रही है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 42,847 करोड़ रुपए थी।

--आईएएनएस

[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0