businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हिंदुस्तान जिंक ने गैल्वनाइजिंग उद्योग के लिए नए जिंक एलॉय वेदएज और वेदआयुष किए लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Nov 03, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hindustan zinc launches new zinc alloys vedaz and vedayush for the galvanizing industry 858457गैल्वनाइजिंग प्रक्रिया को अधिक कुशल और बेहतर गुणवत्ता वाला बनाने होगें सहायक
भारत के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए विकसित
 जयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी और वैश्विक स्तर पर शीर्ष सिल्वर उत्पादकों में शामिल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने मंगलवार को जयपुर में गैल्वनाइजिंग उद्योग के लिए दो नई पीढ़ी के जिंक एलॉय ‘वेदएज’ VedAZ और ‘वेदआयुष’ VedAyush  के लॉन्च की घोषणा की। इन विशेष एलॉय को गैल्वनाइजिंग उद्योग की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इनका उद्देश्य उत्पादन प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाना, कोटिंग की गुणवत्ता में समानता लाना और गैल्वेनाइज्ड स्टील की दीर्घकालिक मजबूती को बेहतर बनाना है।
आज के समय में उद्योगों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को जंग, कॉरोजन से सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में बेहतर गुणवत्ता वाली कोटिंग और प्रभावी जंग-रोधी समाधान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्नत जिंक एलॉय उत्पाद स्टील की टिकाऊपन बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के लंबे समय तक सुरक्षित उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा, “इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्रों में वैल्यू-एडेड जिंक उत्पादों की बड़ी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों के ग्राहक अपनी उत्पादन प्रक्रियाओं और प्रदर्शन आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष ग्रेड की मांग करते हैं। वेदएज और वेदआयुष के माध्यम से हम ग्राहकों की अधिक व्यापक जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। हमारी एकीकृत उत्पादन क्षमता हमें ग्राहकों के लिए अनुकूलित उत्पाद विकसित करने और इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाती है। हमारा लक्ष्य वैल्यू-एडेड उत्पादों को अपने पोर्टफोलियो का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना है।”
वेदएज, बेहतर नियंत्रण और उच्च गुणवत्ता वाली कोटिंग
वेदएज एक विशेष जिंक-एल्यूमिनियम मास्टर एलॉय है, जिसे गैल्वनाइजिंग उद्योग के लिए विकसित किया गया है। यह गैल्वनाइजिंग बाथ में एल्यूमिनियम की मात्रा को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे कोटिंग की मोटाई एक समान रहती है और सतह की गुणवत्ता बेहतर होती है। यह एलॉय जिंक की हानि और अवांछित अवशेष (ड्रॉस) बनने को भी कम करने में मदद करता है, जिससे उत्पादन लागत और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो पाता है।
वेदआयुष, अधिक सुरक्षा और मजबूती
वेदआयुष एक विशेष जिंक-एल्यूमिनियम-मैग्नीशियम एलॉय है, जिसे कठोर औद्योगिक परिस्थितियों में बेहतर जंग-रोधी क्षमता और लंबी मजबूती प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम कोटिंग की पकड़, सतह की स्थिरता और जंग से सुरक्षा को बढ़ाता है। यह विशेष रूप से उच्च आर्द्रता, तटीय क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण औद्योगिक वातावरण में उपयोग के लिए उपयुक्त है।
 
इसका उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स, घरेलू उपकरण, बिजली ट्रांसमिशन और विभिन्न औद्योगिक प्रणालियों में किया जा सकता है, जहां लंबे समय तक मजबूत और उच्च प्रदर्शन वाली कोटेड स्टील की आवश्यकता होती है।
राजस्थान में अत्याधुनिक एलॉय निर्माण सुविधा
हिंदुस्तान जिंक अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड, एचजेडएपीएल के माध्यम से राजस्थान के राजपुरा-दरीबा में प्रति वर्ष 30,000 टन क्षमता वाले जिंक एलॉय मेल्टिंग और कास्टिंग संयंत्र का संचालन करती है। यह इकाई विभिन्न औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप विशेष जिंक एलॉय की घरेलू उपलब्धता को मजबूत बनाती है और भारत की विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने में योगदान देती है।
कंपनी के विशेष एलॉय पोर्टफोलियो में एचजेडए -3 और एचजेडए-5 जैसे जिंक डाई-कास्टिंग ग्रेड भी शामिल हैं, जिनका उपयोग ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल उपकरण, औद्योगिक हार्डवेयर और उपभोक्ता उत्पादों के सटीक पुर्जों के निर्माण में किया जाता है। कंपनी के एचजेडए-5 ग्रेड को भारतीय मानक ब्यूरो बीआईएस का प्रमाणन भी प्राप्त है।
वेदएज और वेदआयुष का लॉन्च हिंदुस्तान जिंक के विशेष जिंक उत्पादों के विविध पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी गैल्वनाइजर्स और विभिन्न उद्योगों के साथ मिलकर भारत के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण क्षेत्र की जरूरतों को बेहतर और मजबूत समाधानों के माध्यम से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0