businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोडाफोन कीे दिल्ली,एनसीआर में 4जी सेवा लांच

Source : business.khaskhabar.com | Feb 03, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 vodafone launches 4 G services in delhi,NCRनई दिल्ली। वोडाफोन इण्डिया ने बुधवार को गुडगांव के मुख्य व्यापार एवं रिहायशी इलाके में अपनी 4जी सेवा लांच की। कंपनी ने यहां जारी अपने बयान में कहा कि वोडाफोन की 4जी सेवा का दिल्ली और एनसीआर में चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने केरल, कर्नाटक और कोलकाता में 4जी नेटवर्क सेवा को लांच किया है।

देशभर में मौजूद सभी अग्रणी स्मार्टफोन निमार्ताओं (आईफोन, सैमसंग, माइक्रोमैक्स, माइRोसॉफ्ट, लावा और जोलो) द्वारा पेश किए जा रहे हैंडसेट पर उपभोक्ता वोडाफोन की 4जी सेवा लाभ उठा सकते हैं। अपने विश्वस्तरीय नेटवर्क एवं अनुभव के साथ, वोडाफोन पहली और एकमात्र टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी है, जो ब्रिटेन, रोमानिया, स्पेन और नीदरलैंड्स जाने वाले अपने भारतीय उपभोक्ताओं को 4जी पर अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सुविधा देती है। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0