businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 46.53 डॉलर प्रति बैरल

Source : business.khaskhabar.com | May 30, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 the indian basket of crude oil prices to dollar 4653 a barrel 40690नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा सोमवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत शुक्रवार 27 मई, 2016 को 46.53 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो गुरुवार 26 मई को 47.23 डॉलर प्रति बैरल थी।

रुपये के संदर्भ में, भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को घटकर 3,120.17 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो गुरुवार को 3,178.11 रुपये प्रति बैरल थी। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 67.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो गुरुवार को 67.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0