businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पहली तिमाही में स्मार्टफोन की वैश्विक बिक्री में इजाफा

Source : business.khaskhabar.com | May 24, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 the increase in global sales of smartphones in the first quarter 39094शंघाई। दुनिया भर में स्मार्टफोन की बिक्री में साल 2016 की पहली तिमाही में इजाफा हुआ है।
टेक्नोलॉजी कंसल्टेंसी कंपनी गार्टनर के मुताबिक, दुनिया भर में कुल 34.9 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.9 फीसदी अधिक है। कुल मोबाइल फोन की बिक्री में 78 फीसदी हिस्सेदारी स्मार्टफोन की है।

कंपनी के मुताबिक, बाजार में सस्ते फोन की बढ़ती मांग तथा 4जी स्मार्टफोन के प्रचार-प्रसार से यह बढ़ोतरी हुई है।

गार्टनर में शोध निदेशक अंशुल गुप्ता ने कहा कि हुआवे, ओप्पो तथा श्याओमी जैसे ब्रांडों से चीनी स्मार्टफोन बाजार अच्छा मुनाफा कमा रहा है और स्मार्टफोन की कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी 17 फीसदी है।(आईएएनएस/सिन्हुआ)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0