businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा सफारी ईवी में 600 किमी की रेंज, ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और लग्जरी फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Oct 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tata safari ev with 600 km range triple screen dashboard and luxury features to launch soon 850503
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

टाटा सफारी ईवी का देश में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और इसे कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आई तस्वीरों में इसके केबिन में मिलने वाले ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड का खुलासा हुआ है। फ्रंट विंडो से गाड़ी के अंदर मिलने वाली पैसेंजर-साइड डिस्प्ले दिखाई दे रही है। इसके अलावा, बीच में टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नजर आ रहा है। 

ट्रिपल स्क्रीन सेटअपः 
Sierra इस साल की शुरुआत में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप के साथ आने वाली पहली TATA कार बन गई थी। अब यह सेटअप TATA Safari EV में भी दिया जाएगा। थ्री-रो सीटिंग के साथ यह SUV बाजार में Mahindra XEV 9S को टक्कर देगी। इस प्रोटोटाइप में सफारी का जाना-पहचाना डिजाइन, सीधा पिछला हिस्सा, रूफ रेल्स और रूफ माउंटेड स्पॉइलर बरकरार रखा गया है। 

क्या मिलेंगे फीचर्स? 

पैसेंजर स्क्रीन के अलावा, Safar EV में Harrier EV जैसे कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें डैशकैम फंक्शनलिटी के साथ डिजिटल IRVM, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, JBL ऑडियो, लेवल-2 ADAS और ऑटो पार्क असिस्ट शामिल हो सकते हैं। इस गाड़ी में व्हीकल-टू-लोड और व्हीकल-टू-व्हीकल पावर शेयरिंग की सुविधा भी मिल सकती है। 

बैटरी और रेंजः 

TATA Safari EV में Harrier EV वाली 65kWh और 75kWh बैटरी मिलने की उम्मीद है जिसमें रियर-व्हील ड्राइव और डुअल-मोटर QWD विकल्प शामिल हैं। Harrier EV की सर्टिफाइड रेंज 65kWh वर्जन के लिए 538 किमी, 75kWh RWD के लिए 627 किमी और 75kWh QWD के लिए 622 किमी है। ऐसी उम्मीद है कि Safari EV की भी रेंज इसी के आस-पास हो सकती है। Harrier EV QWD में 504nm का टॉर्क मिलता है। इसकी 75kWh बैटरी 120 kW DC चार्जर से लगभग 25 मिनट में 20 से 80% तक चार्ज होने का दावा करती है। ये आंकड़े Safari EV के लिए भी संभावित हो सकते हैं। 


कितनी हो सकती है कीमत? 

Harrier EV की एक्स-शोरूम कीमत इस समय 21.79 लाख रुपए से 30.54 लाख रुपए के बीच है। एक्सट्रा सीटिंग रो और फीचर्स की वजह से Safari EV की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, Safari EV को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0