businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मारुति सुजुकी वाइएमसी इलेक्ट्रिक MPV में मिलेगा नया डिजाइन, एडवांस फीचर्स के साथ 470 किमी तक की रेंज

Source : business.khaskhabar.com | Oct 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maruti suzuki ymc electric mpv to get new design advanced features and range of up to 470 km 850506
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस साल एक नई 3-रो इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च कर सकती है। Maruti की इस इलेक्ट्रिक MPV का कोडनेम YMC है जिसे हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद है कि इसे साल 2026 के अंत तक देश में लॉन्च किया जा सकता है। आइए इसके संभावित डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानते हैं। 

प्लेटफॉर्म और पावरट्रेनः 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maruti Suzuki YMC का प्लैटफॉर्म E Vitara के साथ शेयर किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि, E Vitara एक स्केटबोर्ड प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करती है और ऐसी उम्मीद है कि इसमें ई विटारा वाले ही बैटरी विकल्प और पावरट्रेन दिए जा सकते हैं। हालांकि, साइज बड़ा होने की वजह से इसकी रेंज E Vitara की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है। बता दें कि, e Vitara की क्लेम्ड रेंज 543 किमी (ARAI) तक है तो वहीं Maruti Suzuki YMC की क्लेम्ड रेंज 470 किमी तक हो सकती है। 

डिजाइन और लुकः 

Maruti Suzuki YMC के टेस्ट म्यूल को भारी कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। हालांकि, स्पाई तस्वीरों से कई डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं। इस प्रोटोटाइप के आगे का हिस्सा सीधा और इसका कुल आकार थोड़ा चौकोर है। उम्मीद है कि इसमें आइब्रो-शेप्ड के LED DRL और पहले LED हेडलैंप का सेट मिलेगा। 

साइड और रियर प्रोफाइलः 

इसके साइड प्रोफाइल में एयरोडायनेमिक व्हील्स और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल वाले OVRMs दिखाई देते हैं। पीछे की तरफ एक वाइपर दिखाई दे रहा है और रियर बंपर पर नीचे की तरफ रिफ्लेक्टर्स लगाए गए हैं।

[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0