businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना करीब 0.5 प्रतिशत फिसला, चांदी 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार 

Source : business.khaskhabar.com | Oct 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold slipped nearly 05 percent silver crossed rs 227 lakh per kg 850426मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को मिलाजुला कारोबार देखा गया। शुरुआत सत्र में सोने में 0.48 प्रतिशत की गिरावट और चांदी में 0.53 प्रतिशत की तेजी देखी गई।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मजबूती के साथ 1,51,197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 
हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही इसमें बिकवाली देखने को मिली और यह सुबह 11:45 पर 719 रुपए या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,671 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,48,850 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,51,197 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।
सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली। 
चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,25,877 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,25,900 रुपए प्रति किलो पर खुला। 
खबर लिखे जाने तक यह 1,192 रुपए या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,27,069 रुपए प्रति किलो पर था। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,25,601 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,27,349 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। 
अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। सोना 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,181 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.70 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
बाजार के जानकारों ने कहा कि गोल्ड निवेशक अमेरिका में इस हफ्ते आने वाले पीएमआई के डेटा, एफओएमसी मिनट्स और कंज्यूमर सेंटीमेंट से जुड़े डेटा का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान सोना एक सीमित दायरे में रह सकता है और भारत में दाम 1,48,000 रुपए या 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने की उम्मीद है। 
--आईएएनएस

[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0