स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट अक्टूबर में होगी लॉन्च, रियर सीट मसाजर जैसे मिलेंगे फीचर्स
Source : business.khaskhabar.com | Sep 30, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने वाली है। इस मिडसाइड सेडान का प्रोडक्शन पुणे के चाकन में स्थित Skoda Auto Volkswagen India के प्लांट में शुरू हो गया है और 15,000 रुपए में इसकी प्री-बुकिंग जारी है। इसमें Kushaq वाला रियर-सीट मसाज फीचर दिया गया है।
डिजाइन और लुकः लॉन्च से पहले Skoda ने Slavia Facelift को अनवील कर दिया है। हेडलाइट्स और टेल-लैंप्स में बदलाव, नए स्टाइल के बंपर और स्पोर्टी दिखने वाले 16-इंच के अलॉय व्हील्स की वजह से यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा शार्प दिखती है। इसके टेल-लैंप्स में अब सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में नए पेंट विकल्प भी मिलते हैं जिनके नाम आर्कटिक सिल्वर और Cappuccino Beige हैं।
इंटीरियर और केबिनः अंदर की तरफ Slavia Facelift काफी हद तक मौजूदा मॉडल के लेआउट को ही बनाए रखती है। इसमें 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसी तरह, 8-इंच की यूनिट की जगह 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके फीचर्स में सिंगल-पेन सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर-सीट मसाजर और वायरलेस एप्पल कारप्ले और Android Auto शामिल हैं।
इसके अलावा, Skoda के फिक्स-ज्योमेट्री एसी कंप्रेसर की जगह वेरिएबल-ज्योमेट्री यूनिट का इस्तेमाल करके एसी की परफॉर्मेंस में सुधार किया है।
इंजन और परफॉर्मेंसः बोनट के नीचे, Slavia Facelift में मौजूदा मॉडल वाले 115hp/178nm के 1.0 लीटर और 150hp/250nm के 1.5 लीटर डायरेक्ट-इजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 1.5 लीटर इंजन को सिर्फ 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। ऐसी उम्मीद है कि Slavia Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल, जो 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरुम) से 18.29 लाख रुपए है, से थोड़ी ज्यादा होगी।
[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]
[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]
[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]