businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सन फार्मा ने यूरोप में कैंसर की दवा उतारी

Source : business.khaskhabar.com | July 11, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sun pharma launches ready to administer cancer drug in europe 55906चेन्नई। दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोमवार को यूरोप में कैंसर की दवा जेमसिटाबाइन इन्फूस्मार्ट लांच की।

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इन्फूस्मार्ट एक तकनीक है, जिसके तहत ऑन्कोलॉजी/कैंसर उत्पादों को तैयार किया जाता है।

कंपनी के मुताबिक, ‘‘अब तक, ऑन्कॉलोजी उत्पादों को कंपाउंडिंग केंद्रों और अस्पताल की फार्मेसी में ही बनाया जाता था।’’

सन फार्मा अगले कुछ महीनों में जेमसिटाबाइन इन्फूस्मार्ट को नीदरलैंड्स, ब्रिटेन, स्पेन, जर्मनी, इटली और फ्रांस में उतारेगी। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0