businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोनी ने एक्सपीरिया एक्सजेड का नूगा अपडेट जारी किया

Source : business.khaskhabar.com | Dec 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 sony rolls out android 70 nougat update for xperia xz 134873नई दिल्ली। सोनी ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस एक्सपीरिया एक्सजेड (तिहरे सेंसरवाले कैमरायुक्त) के लिए एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का नवीनतम अपडेट नूगा जारी करने की सोमवार को घोषणा की है।

इस अपडेट के साथ ही यह फोन मल्टीविंडो को सपोर्ट करने लगेगा, जिससे दो एप साथ-साथ चलाए जा सकेंगे तथा डबल टैप के माध्यम से एक एप से दूसरे एप पर आया-जाया जा सकेगा।

इस अपडेट से फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ जाएगी। यह डिवाइस सोनी ने पिछले साल सितंबर में 51,990 रुपये की कीमत पर लांच किया था।

इस जलप्रतिरोधी फोन में दो शक्तिशाली कैमरे लगे हैं। पहला कैमरा 23 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है तथा दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल अगला कैमरा है। (आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0