businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

त्योहार पर लंबी ड्राइव का है प्लान, ब्रेकडाउन से बचने के लिए पहले कर लें ये काम

Source : business.khaskhabar.com | Aug 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 planning a long drive this festival do this first to avoid breakdowns 839082
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

सफर करने से पहले कार की फिटनेस जांच करना जरूरी होता है। घिसे हुए टायर, लीकेज या कमजोर ब्रेक जैसी छोटी-छोटी अनदेखी रास्ते में न केवल बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है, बल्कि खतरे की वजह भी बन सकती है। इसलिए बीच रास्ते में ब्रेकडाउन के झंझट से बचने के लिए पहले ही तैयार कर लेना समझदारी हो सकता है। आइए जानते हैं तो रोड ट्रिप पर निकालने से पहले निपटाए जाने वाले सबसे आसान और जरूरी कार केयर टिप्स। 

टायर और एयर प्रेशर जरूर चेक करेंः 

लंबी रोड ट्रिप पर निकलने से पहले कार के सभी टायरों को एयर प्रेशर चेक करना न भूलें। टायर में कंपनी की ओर से बताए गए स्तर के अनुसार हवा होनी चाहिए। इसके साथ ही टायर के ट्रेड की गहराई भी जांचें। अगर किसी टायर पर कट लगा है या वह ज्यादा घिस चुका है, तो यात्रा से पहले उसे बदलवा लेना बेहतर है। साथ ही स्पेयर टायर को भी चेक करें कि उसमें पर्याप्त हवा है और वह इस्तेमाल के लायक है। सही एयर प्रेशर रखने से कार की माइलेज बेहतर हो सकती है और टायर के ब्लोआउट का खतरा भी कम होता है। कोशिश करें कि यह जांच यात्रा से एक दिन पहले कर लें। 

इंजन ऑयल और दूसरे फ्लूइड्स देखेंः 

लॉन्ग ड्राइव से पहले इंजन ऑयल का लेवल और उसकी कंडीशन जरूर जांचें। अगर ऑयल कम है या उसकी स्थिति ठीक नहीं है, तो उसे बदलवाना या जरूरत के मुताबिक टॉप-अप करवाना चाहिए। इसके अलावा कूलेंट, ब्रेक फ्लूइड और विंडशील्ड वॉशर फ्लूइड का लेवल भी चेक करें। अगर कार में किसी तरह के फ्लूइड लीकेज के निशान दिखाई देते हैं, तो उसे नजरअंदाज न करें और यात्रा से पहले ठीक करवाएं। सही फ्लूइड लेवल कार के इंजन को ओवरहीटिंग से बचाने और लंबी यात्रा को सुचारू बनाए रखने में मदद करता है। 

ब्रेक सिस्टम की जांच करना न भूलेंः 

रोड ट्रिप से पहले ब्रेक सिस्टम की जांच सबसे जरूरी कामों में से एक है। ब्रेक पैडल दबाने पर अगर कोई अजीब आवाज, कंपन या असामान्य महसूस हो रहा है, तो कार को मैकेनिक से जरूर चेक करवाएं। इसके अलावा ब्रेक पैड और ब्रेक डिस्क की कंडीशन भी जांचना जरूरी है। अगर ये ज्यादा घिस चुके हैं तो यात्रा से पहले इन्हें बदलवाना बेहतर है। त्योहार के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है। ऐसे में अच्छी कंडीशन वाला ब्रेक सिस्टम कार में बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। 

बैटरी, लाइट्स और इलेक्ट्रिकल सिस्टम भी चेक करेंः 
यात्रा से पहले कार की बैटरी और उसके टर्मिनल्स की जांच कर लें। टर्मिनल्स पर ज्यादा गंदगी या जंग दिखाई दे तो उन्हें साफ करवाएं और बैटरी की स्थिति भी चेक करें। इसके साथ ही हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट और हॉर्न को भी जांचें। खासकर अगर रात में सफर करने की योजना है तो कार की लाइट्स का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। कमजोर बैटरी की वजह से अचानक कार स्टार्ट होने में परेशानी आ सकती है। इसलिए सफर से पहले बैटरी टेस्ट करवा लेना बेहतर है। 

AC और इमरजेंसी किट तैयार रखेंः 

गर्म मौसम में लंबी यात्रा के दौरान कार का एसी ठीक से कूलिंग कर रहा है या नहीं, यह भी पहले ही चेक कर लें। इसके साथ कार में जरूरी सामान मौजूद होना चाहिए। इन चीजों को साथ स्पेयर व्हील, जैक, टूल किट, फर्स्ट-एड बॉक्स,पानी, टॉर्च, मोबाइल चार्जर और पावर बैंक रखना उपयोगी साबित हो सकता है। ये छोटी-छोटी तैयारियां रास्ते में अचानक आने वाली किसी परेशानी से निपटने में मदद कर सकती हैं।

[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0