businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्लैक फ्राइडे के दिन स्मार्टफोन की रिकार्ड बिक्री

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 smartphones sales break all record on black friday 274601सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में ब्लैक फ्राइडे के दिन स्मार्टफोन की रिकार्ड बिक्री हुई। विक्रेताओं ने दुकानों में जाकर और ऑनलाइन खरीदारी कर इसका जश्न मनाया।

एडोब डिजिटल इनसाइट्स के अनुसार, मोबाइल की बिक्री रिकार्ड स्तर तक पहुंच गई।

ब्लैक फ्राइडे नवंबर के चौथे गुरुवार को थैक्सगिविंग डे के अगले दिन आता है। यह क्रिसमस के खरीदारी मौसम की शुरुआत भी होता है।

एडोब इनसाइट्स के अनुसार, स्मार्टफोन और टैबलेट सहित मोबाइल उपकरण के 61.1 प्रतिशत खरीदारों ने खुदरा विके्रताओं की वेबसाइट का रुख किया।

ब्लैक फ्राइडे के लिए गार्टनर में अनुसंधान उपाध्यक्ष एनेट जिमरमैन ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्रांड और खुदरा विक्रेताओं ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बहुत सारे आफर दिए हैं। हमें उम्मीद है कि वे सबसे ज्यादा हेडफोन, टैबलेट, फिटनेस बैंड, स्मार्टफोन और टीवी के उमभोक्ताओं को लुभाएंगे। हमें उम्मीद है कि वीपीए-सक्षम स्पीकर, स्मार्टफोन और स्मार्ट हेडफोन से भी मांग काफी बढ़ेगी।’’

कुछ सालों से ब्लैक फ्राइडे के दिन यूरोप में ऑनलाइन और ऑफलाइन भी काफी बिक्री हो रही है।

जिमरमैन ने कहा, ‘‘हम ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और इटली जैसे कई देशों में यह प्रवृत्ति देख सकते हैं, जहां ब्लैक फ्राइडे और साइबर वीक दुकानदारों के लिए बहुत अच्छा रहता है।’’
(आईएएनएस)

[@ इन छह नामों से जानी जाती थी बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी]


[@ नाैकरी मिलेगी पक्‍की, अगर मंदिर में चढाओगे इतने फल ]


[@ इस बीमारी में रामबाण ईलाज हैं गधी का दूध!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0