businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल और आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने जयपुर में लगाया शिकायत निवारण शिविर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 life insurance council and icici life insurance organised a grievance redressal camp in jaipur 861116
खास खबर। जयपुर 

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की ओर से मनाए जा रहे शिकायत समाधान माह के तहत आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने शनिवार को जयपुर में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जीवन बीमा और सामान्य बीमा क्षेत्र की 40 कंपनियों ने हिस्सा लिया। 

शिविर में आईआरडीएआई के कार्यकारी निदेशक आर.के. शर्मा, आईआरडीएआई के डीजीएम (लीगल) अलीम अफाक, जयपुर की बीमा लोकपाल सचिव सोनाली सरीन, लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव आदित्य गुप्ता, मुंबई स्थित काउंसिल फॉर इंश्योरेंस ओम्बड्समैन के सचिव हरिहरासुधन वी., आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की हेड (कस्टमर सर्विस) अश्विनी बोंडाले और चीफ (लीगल) प्रीति नाहर सहित प्रमुख जीवन और सामान्य बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे। 

शिविर में पॉलिसीधारकों ने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएँ रखीं और शिकायत निवारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिविर में आयोजित प्रमुख सत्रों में शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बीमा भरोसा पोर्टल और बीमा लोकपाल व्यवस्था के प्रभावी इस्तेमाल पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत करने और वर्ष 2047 तक सभी के लिए बीमा' के राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने में पूरे बीमा उद्योग की साझा जिम्मेदारी पर जोर दिया। 

शिविर में शामिल बीमा कंपनियों ने पॉलिसीधारकों की 42 शिकायतों का समाधान किया और 4.33 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया। इस दौरान ग्राहकों को क्लेम सेटलमेंट मेमोरेंडम और शिकायत समाधान पत्र भी सौंपे गए। ग्राहकों ने अपनी बकाया राशि का समय पर भुगतान होने पर संतोष व्यक्त किया। 

शिविर में आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की हेड (कस्टमर सर्विस) अश्विनी बोंडाले ने कहा, “आईसीआईसीआई लाइफ में हम अपने हर काम के केंद्र में ग्राहकों को रखते हैं। आईआरडीएआई की ओर से मनाया जा रहा शिकायत समाधान माह भी इसी सोच को दर्शाता है। इस पहल के लिए हम आईआरडीएआई, लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल का आभार व्यक्त करते हैं और ग्राहक सुरक्षा पर उनके निरंतर जोर की सराहना करते हैं।“ 

“जयपुर में शिकायत निवारण शिविर की मेजबानी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमारे प्रतिनिधि देशभर में आयोजित किए जा रहे ऐसे सभी शिविरों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं, ताकि ग्राहकों के साथ सार्थक संवाद स्थापित हो और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके।“ “ग्राहकों, बीमा कंपनियों और बीमा लोकपाल को एक मंच पर लाकर ये शिविर लंबे समय से लंबित शिकायतों के समाधान को आसान बनाते हैं। हम अपनी प्रक्रियाओं को लगातार बेहतर और सरल बनाते रहेंगे, ताकि हर ग्राहक की शिकायत सुनी जाए और उसका पारदर्शी तरीके से जल्द समाधान हो।“ 

आईआरडीएआई नवंबर 2026 को शिकायत समाधान माह के रूप में मना रहा है। इसका उद्देश्य बीमा क्षेत्र में लंबित शिकायतों का तेजी से निपटारा करना है। इस पहल के तहत लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल 13 से 25 नवंबर, 2026 के बीच देशभर में 16 शिकायत निवारण शिविर आयोजित कर रही हैं। इन शिविरों का उद्देश्य पॉलिसीधारकों की लंबे समय से लंबित शिकायतों का समाधान करना, जहाँ लागू हो वहाँ लंबित भुगतानों की प्रक्रिया पूरी करना और बीमा लोकपाल सहित शिकायत निवारण के उपलब्ध माध्यमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 

जो ग्राहक शिविर में शामिल नहीं हो सके या जिनकी कोई शिकायत अभी भी लंबित है, वे आईसीआईसीआई लाइफ के मोबाइल ऐप, 'आस्क खुशमनी' एआई चैटबॉट और व्हाट्सऐप के माध्यम से 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा lifeline@icicilife.com पर ईमेल भेज सकते हैं, 18002660 पर कॉल कर सकते हैं या आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की नजदीकी शाखा में जा सकते हैं।

[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0