businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में मामूली तेजी, 6 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Jan 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by mere 6 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को मामूली तेजी रही। सेंसेक्स 6.44 अंकों की तेजी के साथ 24,492.39 पर और निफ्टी 1.60 अंकों की तेजी के साथ 7,437.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 157.18 अंकों की तेजी के साथ 24,643.13 पर खुला और 6.44 अंकों या 0.03 फीसदी तेजी के साथ 24,492.39 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,645.70 के ऊपरी और 24,458.13 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 33.45 अंकों की तेजी के साथ 7,469.60 पर खुला और 1.60 अंकों या 0.02 फीसदी तेजी के साथ 7,437.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,477.90 के ऊपरी और 7,419.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 30.83 अंकों की तेजी के साथ 10,217.05 पर और स्मॉलकैप 61.04 अंकों की तेजी के साथ 10,697.91 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता सेवा (2.15 फीसदी), बिजली (1.61 फीसदी), दूरसंचार (1.12 फीसदी), रियल्टी (1.08 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (0.69 फीसदी), ऊर्जा (0.37 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवा (0.21 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.19 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.19 फीसदी)।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0