businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 7 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | July 13, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 7 points 56902मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 7.04 अंकों की तेजी के साथ 27,815.18 पर और निफ्टी 1.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,519.50 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 104 अंकों की तेजी के साथ 27,912.14 पर खुला और 7.04 अंकों या 0.03 फीसदी तेजी के साथ 27,815.18 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,928.76 के ऊपरी और 27,752.14 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 19.4 अंकों की तेजी के साथ 8,540.45 पर खुला और 1.55 अंकों या 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 8,519.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,550.25 के ऊपरी और 8,493.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट देखी गई। मिडकैप 67.01 अंकों की गिरावट के साथ 12,049.52 पर और स्मॉलकैप 99.56 अंकों की गिरावट के साथ 11,981.30 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.83 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.96 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.75 फीसदी), ऊर्जा (0.65 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (2.08 फीसदी), बिजली (0.88 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.81 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.71 फीसदी) और वाहन (0.67 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0