businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 50 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 25, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 50 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। सेंसेक्स 50.29 अंकों की तेजी के साथ 24,485.95 पर और निफ्टी 13.70 अंकों की तेजी के साथ 7,436.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 105.31 अंकों की तेजी के साथ 24,540.97 पर खुला और 50.29 अंकों या 0.21 फीसदी तेजी के साथ 24,485.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,650.57 के ऊपरी और 24,433.67 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 46.30 अंकों की तेजी के साथ 7,468.75 पर खुला और 13.70 अंकों या 0.18 फीसदी तेजी के साथ 7,436.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,487.15 के ऊपरी और 7,421.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।

मिडकैप 24 अंकों की तेजी के साथ 10,217.05 पर और स्मॉलकैप 99.53 अंकों की तेजी के साथ 10,697.91 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.34 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.97 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.97 फीसदी) और वित्त (0.55 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (0.90 फीसदी), वाहन (0.69 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.61 फीसदी), बिजली (0.40 फीसदी) और औद्योगिक (0.32 फीसदी)। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0