businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 362 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 16, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 362 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 362.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,191.97 पर और निफ्टी 114.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,048.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 134.49 अंकों की तेजी के साथ 23,688.61 पर खुला और 362.15 अंकों या 1.54 फीसदी गिरावट के साथ 23,191.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,692.08 के ऊपरी और 23,164.54 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 38.30 अंकों की तेजी के साथ 7,201.25 पर खुला और 114.70 अंकों या 1.60 फीसदी गिरावट के साथ 7,048.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,204.65 के ऊपरी और 7,037.70 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 242.02 अंकों की गिरावट के साथ 9,707.11 पर और स्मॉलकैप 224.81 अंकों की गिरावट के साथ 9,782.18 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। पूंजीगत वस्तु (3.06 फीसदी), रियल्टी (3.03 फीसदी), दूरसंचार (2.93 फीसदी), औद्योगिक (2.63 फीसदी) और तेल एवं गैस (2.32 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0