सेंसेक्स में तेजी जारी,309 अंक चढा
Source : business.khaskhabar.com | Dec 17, 2015 |
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को भी तेजी का रूख जारी रहा। सेंसेक्स 309.41 अंकों की तेजी के साथ 25,803.78 पर और निफ्टी 93.45 अंकों की तेजी के साथ 7,844.35 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स सुबह 102.26 अंकों की तेजी के साथ 25,596.63 पर खुला और 309.41 अंकों या 1.21 फीसदी तेजी के साथ 25,803.78 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,831.31 के ऊपरी और 25,448.32 के निचले स्तर को छुआ।
निफ्टी 32.15 अंकों की तेजी के साथ 7,783.05 पर खुला और 93.45 अंकों या 1.21 फीसदी तेजी के साथ 7,844.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,852.90 के ऊपरी और 7,737.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।
मिडकैप 167.70 अंकों की तेजी के साथ 10,910.70 पर और स्मॉलकैप 195.79 अंकों की तेजी के साथ 11,559.19 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.46 फीसदी), आधारभूत वस्तु (2.05 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु और सेवा (1.68 फीसदी), ऊर्जा (1.52 फीसदी) और बिजली (1.44 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
(आईएएनएस)