businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी,सेंसेक्स 279अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 05, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 279 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 278.54 अंकों की तेजी के साथ 24,616.97 पर और निफ्टी 85.10 अंकों की तेजी के साथ 7,489.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 21.93 अंकों की तेजी के साथ 24,360.36 पर खुला और 278.54 अंकों या 1.14 फीसदी तेजी के साथ 24,616.97 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,672.90 के ऊपरी और 24,345.79 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी 14.25 अंकों की तेजी के साथ 7,418.25 पर खुला और 85.10 अंकों या 1.15 फीसदी तेजी के साथ 7,489.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,503.15 के ऊपरी और 7,406.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।

मिडकैप 192.98 अंकों की तेजी के साथ 10,335.07 पर और स्मॉलकैप 126.84 अंकों की तेजी के साथ 10,569.53 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवा (3.37 फीसदी), धातु (3.37 फीसदी), बैंकिंग (2.11 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.99 फीसदी) और वित्त (1.87 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। (IANS)