शेयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्सं 267 अंक चढा
Source : business.khaskhabar.com | Feb 18, 2016 | 

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 267.35 अंकों की तेजी के साथ 23,649.22 पर और निफ्टी 83.30 अंकों की तेजी के साथ 7,191.75 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 154.60 अंकों की तेजी के साथ 23,536.47 पर खुला और 267.35 अंकों या 1.14 फीसदी तेजी के साथ 23,649.22 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 23,735.35 के ऊपरी और 23,448.21 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 68.95 अंकों की तेजी के साथ 7,177.40 पर खुला और 83.30 अंकों या 1.17 फीसदी तेजी के साथ 7,191.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,215.10 के ऊपरी और 7,127.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।
मिडकैप 61.76 अंकों की तेजी के साथ 9,814.35 पर और स्मॉलकैप 57.65 अंकों की तेजी के साथ 9,860.79 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.94 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.90 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.78 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.59 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.52 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।
(आईएएनएस)