सेंसेक्स में तीन दिन बाद 216 अंकों की तेजी
Source : business.khaskhabar.com | Dec 10, 2015 |
मुंबई। शेयर बाजारों में तीन दिन गिरावट के बाद गुरूवार को तेजी का रूख रहा। सेंसेक्स 216.27 अंकों की तेजी के साथ 25,252.32 पर और निफ्टी 70.80 अंकों की तेजी के साथ 7,683.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 100.66 अंकों की तेजी के साथ 25,136.71 पर खुला और 216.27 अंकों या 0.86 फीसदी तेजी के साथ 25,252.32 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,289.58 के ऊपरी और 25,034.14 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 30.80 अंकों की तेजी के साथ 7,643.30 पर खुला और 70.80 अंकों या 0.93 फीसदी तेजी के साथ 7,683.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,691.95 के ऊपरी और 7,610.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 95.17 अंकों की तेजी के साथ 10,701.97 पर और स्मॉलकैप 138.14 अंकों की तेजी के साथ 11,304.26 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा (2.41 फीसदी), तेल एवं गैस (1.89 फीसदी), धातु (1.65 फीसदी), रियल्टी (1.63 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (1.41 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। (आईएएनएस)