businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 17 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 17 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को मिला-जुला रूख रहा। सेंसेक्स 17.47 अंकों की तेजी के साथ 26,145.67 पर और निफ्टी 7.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,935.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 14.33 अंकों की तेजी के साथ 26,142.53 पर खुला और 17.47 अंकों या 0.07 फीसदी तेजी के साथ 26,145.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,231.06 के ऊपरी और 26,089.13 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 6.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,936.25 पर खुला और 7.45 अंकों या 0.09 फीसदी गिरावट के साथ 7,935.25 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,966.00 के ऊपरी और 7,922.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप 5.19 अंकों की तेजी के साथ 10,989.76 पर और स्मॉलकैप 90.65 अंकों की तेजी के साथ 11,636.49 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.04 फीसदी), रियल्टी (0.97 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.78 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.58 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (1.72 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.63 फीसदी), ऊर्जा (0.60 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.41 फीसदी) और धातु (0.35 फीसदी)।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0