businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 159.21 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Apr 25, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 159 points 31570मुंबई। देश के शेयर बाजारों में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 159.21 अंकों की गिरावट के साथ 25,678.93 पर और निफ्टी 44.25 अंकों की गिरावट के साथ 7,855.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 52.89 अंकों की तेजी के साथ 2,5891.03 पर खुला और 159.21 अंकों या 0.62 फीसदी गिरावट के साथ 25,678.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,891.03 के ऊपरी और 25,585.93 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 4.50 अंकों की कमजोरी के साथ 7,894.80 पर खुला और 44.25 अंकों या 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 7,855.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,911.00 के ऊपरी और 7,827.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 14.89 अंकों की गिरावट के साथ 11,003.75 पर और स्मॉलकैप 43.24 अंकों की गिरावट के साथ 11,035.60 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों दूरसंचार (0.66 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.30 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.18 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता सेवा (1.49 फीसदी), बिजली (1.43 फीसदी), ऊर्जा (1.27 फीसदी), धातु (1.06 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.95 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0