businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी,सेंसेक्स 150अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 150 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 149.57 अंकों की तेजी के साथ 25,760.10 पर और निफ्टी 44.35 अंकों की तेजी के साथ 7,806.60 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 92.64 अंकों की गिरावट के साथ 25,517.89 पर खुला और 149.57 अंकों या 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 25,760.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,866.42 के ऊपरी और 25,451.42 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। गेल (4.62 फीसदी), टाटा स्टील (3.44 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (3.43 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.23 फीसदी) और वेदांता (2.75 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- कोल इंडिया (1.94 फीसदी), इन्फोसिस (1.84 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.54 फीसदी), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिस (0.93 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.66 फीसदी)। निफ्टी 31.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,732.95 पर खुला और 44.35 अंकों या 0.57 फीसदी तेजी के साथ 7,806.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,838.85 के ऊपरी और 7,714.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रूख रहा। मिडकैप 23.83 अंकों की तेजी के साथ 10,677.31 पर और स्मॉलकैप 56 अंकों की तेजी के साथ 11,181.44 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही।

बैंकिंग (1.51 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.07 फीसदी), तेज उपभोक्ता खपत वस्तु (0.50 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.49 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। चार सेक्टरों- सूचना प्रौद्योगिकी (0.97 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.88 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.06 फीसदी) और रियल्टी (0.02 फीसदी)।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0