businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 115 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 04, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 115 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 115.11 अंकों की तेजी के साथ 24,338.43 पर और निफ्टी 42.20 अंकों की तेजी के साथ 7,404.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 163.13 अंकों की तेजी के साथ 24,386.45 पर खुला और 115.11 अंकों या 0.48 फीसदी तेजी के साथ 24,338.43 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,514.01 के ऊपरी और 24,224.74 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.65 अंकों की तेजी के साथ 7,411.45 पर खुला और 42.20 अंकों या 0.57 फीसदी तेजी के साथ 7,404.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,457.05 के ऊपरी और 7,365.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि गिरावट रही।
मिडकैप 18.67 अंकों की गिरावट के साथ 10,142.09 पर और स्मॉलकैप 79.32 अंकों की गिरावट के साथ 10,442.69 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में 16 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.48 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.93 फीसदी), औद्योगिक (1.12 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.11 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.92 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई। बीएसई के तीन सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (1.56 फीसदी), रियल्टी (0.30 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (0.25 फीसदी) में गिरावट रही।
(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0