businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 98 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 98 points 38171मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.82 अंकों की गिरावट के साथ 25,301.90 पर और निफ्टी 33.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,749.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 28.70 अंकों की तेजी के साथ 25,428.42 पर खुला और 97.82 अंकों या 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 25,301.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,506.06 के ऊपरी और 25,251.90 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 8.80 अंकों की तेजी के साथ 7,792.20 पर खुला और 33.70 अंकों या 0.43 फीसदी गिरावट के साथ 7,749.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,812.40 के ऊपरी और 7,735.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 54.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,023.18 पर और स्मॉलकैप 91.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,964.26 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.19 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (1.42 फीसदी), स्वास्थ्य (1.39 फीसदी), ऊर्जा (0.95 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.75 फीसदी) और औद्योगिक (0.68 फीसदी)।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0