businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 69 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 18, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex tanks 69 points 37708मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 69.00 अंकों की गिरावट के साथ 25,704.61 पर और निफ्टी 20.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,870.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.13 अंकों की गिरावट के साथ 25,671.48 पर खुला और 69.00 अंकों या 0.27 फीसदी गिरावट के साथ 25,704.61 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,747.00 के ऊपरी और 25,503.40 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 44 अंकों की गिरावट के साथ 7,846.75 पर खुला और 20.60 अंकों या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 7,870.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,882.05 के ऊपरी और 7,810.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 0.92 अंक की गिरावट के साथ 11,202.69 पर और स्मॉलकैप 24.24 अंकों की तेजी के साथ 11,168.80 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 7 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.11 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.64 फीसदी), धातु (0.61 फीसदी), स्वास्थ्य (0.15 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.11 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे वाहन (1.28 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.66 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.35 फीसदी), बिजली (0.33 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.31 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0