businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दीपावली पूर्व सेंसेक्स 378 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 378 points before diwaliमुंबई। दीपावली के एक दिन पूर्व शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 378.14 अंकों की गिरावट के साथ 25,743.26 पर और निफ्टी 131.85 अंकों की गिरावट के साथ 7,783.35 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 27.31 अंकों की गिरावट के साथ 26,094.09 पर खुला और 378.14 अंकों या 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 25,743.26 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,094.09 के ऊपरी और 25,709.23 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 37.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,877.60 पर खुला और 131.85 अंकों या 1.67 फीसदी गिरावट के साथ 7,783.35 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,885.10 के ऊपरी और 7,772.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। मिडकैप 182.89 अंकों की गिरावट के साथ 10,688.86 पर और स्मॉलकैप 90.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,047.71 पर बंद हुआ।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0