businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 305 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 19, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 308 points 37945मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 304.89 अंकों की गिरावट के साथ 25,399.72 पर और निफ्टी 86.75 अंकों की गिरावट के साथ 7,783.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 9.23 अंकों की तेजी के साथ 25,713.84 पर खुला और 304.89 अंकों या 1.19 फीसदी गिरावट के साथ 25,399.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,714.56 के ऊपरी और 25,351.99 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 5.35 अंकों की तेजी के साथ 7,875.50 पर खुला और 86.75 अंकों या 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 7,783.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,876.20 के ऊपरी और 7,766.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 125.46 अंकों की गिरावट के साथ 11,077.23 पर और स्मॉलकैप 112.99 अंकों की गिरावट के साथ 11,055.81 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। पूंजीगत वस्तु (2.38 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.74 फीसदी), धातु (1.61 फीसदी), ऊर्जा (1.49 फीसदी) और वित्त (1.48 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0