businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मौद्रिक नीति के बाद सेंसेक्स 286 अंक गिरा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex plunges down by 286 pointsमुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा घोषणा के बाद मंगलवार को दोपहर के कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 285.83 अंकों की गिरावट के साथ 24,539.00 पर और निफ्टी 100.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,455.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 43.38 अंकों की तेजी के साथ 24,868.21 पर खुला और 285.83 अंकों या 1.15 फीसदी गिरावट के साथ 24,539.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,928.75 के ऊपरी और 24,460.53 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 10.70 अंकों की तेजी के साथ 7,566.65 पर खुला और 100.40 अंकों या 1.33 फीसदी गिरावट के साथ 7,455.55 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,576.30 के ऊपरी और 7,428.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 182.30 अंकों की गिरावट के साथ 10,294.52 पर और स्मॉलकैप 136.67 अंकों की गिरावट के साथ 10,764.74 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से एक सेक्टर दूरसंचार (0.41 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (4.33 फीसदी), ऊर्जा (2.69 फीसदी), तेल एवं गैस (2.59 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (2.46 फीसदी) और बिजली (2.42 फीसदी)। (IANS)