businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 318 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plunge down by 328 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 317.93 अंकों की गिरावट के साथ 24,455.04 पर और निफ्टी 99 अंकों की गिरावट के साथ 7,437.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 108.79 अंकों की मजबूती के साथ 24,881.76 पर खुला और 317.93 अंकों या 1.28 फीसदी गिरावट के साथ 24,455.04 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,912.64 के ऊपरी और 24,421.53 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 24.85 अंकों की बढत के साथ 7,561.65 पर खुला और 99 अंकों या 1.31 फीसदी गिरावट के साथ 7,437.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,566.50 के ऊपरी और 7,427.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 285.34 अंकों की गिरावट के साथ 10,343.73 पर और स्मॉलकैप 348.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,782.88 पर बंद हुआ। बीएसई के केवल दो सेक्टरों ऊर्जा (0.11 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.07 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे उपभोक्ता सेवा (4.29 फीसदी), रियल्टी (4.20 फीसदी), बिजली (3.88 फीसदी), औद्योगिक (3.03 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (2.90 फीसदी)।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0