businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दो दिन की तेजी बाद सेंसेक्स 176 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummeys down by 176 points 35832मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोम व मंगल को तेजी बाद बुधवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 175.51 अंकों की गिरावट के साथ 25,597.02 पर और निफ्टी 38.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,848.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 223.56 अंकों की गिरावट के साथ 25,548.97 पर खुला और 175.51 अंकों या 0.68 फीसदी गिरावट के साथ 25,597.02 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,762.49 के ऊपरी और 25,409.24 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 83.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,804.65 पर खुला और 38.95 अंकों या 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 7,848.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,893.10 के ऊपरी और 7,780.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 18.43 अंकों की तेजी के साथ 11143.31 पर और स्मॉलकैप 3.65 अंकों की गिरावट के साथ 11038.37 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से मात्र दो में तेजी रही। आधारभूत सामग्री (0.41 फीसदी) और उपभोक्ता विवेकाधीन वस्तु एवं सेवाएं (0.34 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (2.34 फीसदी), रियल्टी (0.88 फीसदी), बिजली (0.75 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.72 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0