businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | May 13, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets down by 300 points 36424 मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 300.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,489.57 पर और निफ्टी 85.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,814.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 50.28 अंकों की गिरावट के साथ 25,739.94 पर खुला और 300.65 अंकों या 1.17 फीसदी गिरावट के साथ 25,489.57 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25743.69 के ऊपरी और 25400.27 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 19.4 अंकों की कमजोरी के साथ 7,881.00 पर खुला और 85.50 अंकों या 1.08 फीसदी कमजोरी के साथ 7,814.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,881.00 के ऊपरी और 7,784.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 64.60 अंकों की गिरावट के साथ 11156.07 पर और स्मॉलकैप 27.40 अंकों की गिरावट के साथ 11113.30 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट देखी गई। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर रियल्टी (2.07 फीसदी), धातु (2.04 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.57 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.43 फीसदी) और आधारभूत धातु (1.26 फीसदी) रहे। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0