businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 253 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets down by 263 points 21364मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 253.11 अंकों की गिरावट के साथ 24,551.17 पर और निफ्टी 78.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,460.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 27.76 अंकों की मजबूती के साथ 24,832.04 पर खुला और 253.11 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 24,551.17 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,840.77 के ऊपरी और 24,517.28 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 2.90 अंकों की कमजोरी के साथ 7,535.85 पर खुला और 78.15 अंकों या 1.04 फीसदी गिरावट के साथ 7,460.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,545.20 के ऊपरी और 7,452.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा।

मिडकैप 81.11 अंकों की गिरावट के साथ 10,221.51 पर और स्मॉलकैप 64.06 अंकों की गिरावट के साथ 10,256.50 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों बैंकिंग (0.36 फीसदी), तेल एवं गैस (0.29 फीसदी), धातु (0.19 फीसदी), ऊर्जा (0.18 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.02 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे स्वास्थ्य सेवा (3.01 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.54 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.93 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.85 फीसदी) और उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.85 फीसदी)। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0