businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 171 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 10, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets down by 171 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 170.62 अंकों की गिरावट के साथ 24,623.34 पर और निफ्टी 45.65 अंक की गिरावट के साथ 7,486.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 21.74 अंकों की तेजी के साथ 24,815.70 पर खुला और 170.62 अंकों या 0.69 फीसदी गिरावट के साथ 24,623.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,817.48 के ऊपरी और 24,471.39 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 13.55 अंकों की तेजी के साथ 7,545.35 पर खुला और 45.65 अंकों या 0.61 फीसदी गिरावट के साथ 7,486.15 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,547.10 के ऊपरी और 7,447.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 33.42 अंकों की गिरावट के साथ 10,262.09 पर और स्मॉलकैप 19.08 अंकों की गिरावट के साथ 10,294.96 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों धातु (0.36 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.30 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे पूंजीगत वस्तु (1.70 फीसदी), ऊर्जा (1.56 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.33 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.21 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.05 फीसदी)। (IANS)