businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में बडी गिरावट, 231 अंक लुढका

Source : business.khaskhabar.com | Dec 03, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets by 231 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 231.23 अंकों की गिरावट के साथ 25,886.62 पर और निफ्टी 67.20 अंकों की गिरावट के साथ 7,864.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 6.01 अंकों की तेजी के साथ 26,123.86 पर खुला और 231.23 अंकों या 0.89 फीसदी गिरावट के साथ 25,886.62 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,123.86 के ऊपरी और 25,857.35 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 29.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,902.30 पर खुला और 67.20 अंकों या 0.85 फीसदी गिरावट के साथ 7,864.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,912.30 के ऊपरी और 7,853.30 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 46.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,050.88 पर और स्मॉलकैप 58.02 अंक की गिरावट के साथ 11,632.43 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से सिर्फ एक सेक्टर रियल्टी (0.37 फीसदी) में तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.48 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.43 फीसदी), धातु (1.35 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.08 फीसदी) और वाहन (0.83 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0