businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 220 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Dec 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets by 220 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 219.78 अंकों की गिरावट के साथ 25,310.33 पर और निफ्टी 63.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,701.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 41.69 अंकों की गिरावट के साथ 25,488.42 पर खुला और 219.78 अंकों या 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 25,310.33 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,542.47 के ऊपरी और 25,256.79 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 26.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,738.50 पर खुला और 63.70 अंकों या 0.82 फीसदी गिरावट के साथ 7,701.70 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,771.25 के ऊपरी और 7,685.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 127.48 अंकों की गिरावट के साथ 10,796.92 पर और स्मॉलकैप 154.01 अंकों की गिरावट के साथ 11,421.65 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.69 फीसदी), धातु (3.25 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (2.25 फीसदी), तेल एवं गैस (2.14 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.95 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0