businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 97 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex plummets 97 points 67526 मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 97.41 अंकों की गिरावट के साथ 28,085.16 पर और निफ्टी 33.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,678.25 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 106.65 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,289.22 पर खुला और 97.41 अंकों या 0.35 फीसदी गिरावट के साथ 28,085.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,289.96 के ऊपरी और 27,956.77 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 16.45 अंकों की तेजी के साथ 8,711.35 पर खुला और 33.10 अंकों या 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 8,678.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,728.35 के ऊपरी और 8,638.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 44.35 अंकों की गिरावट के साथ 12,779.97 पर और स्मॉलकैप 55.59 अंकों की गिरावट के साथ 12,338.22 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से महज एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.45 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.15 फीसदी), तेल और गैस (0.88 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.82 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.71 फीसदी) और धातु (0.69 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0